itemtype="https://schema.org/Blog" itemscope>

IPL 2024: 77 खिलाड़ियों पर खर्च होंगे कुल 263 करोड़ रुपए, दुबई में कल होने वाले ऑक्शन में 333 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

IPL 2024: 77 खिलाड़ियों पर खर्च होंगे कुल 263 करोड़ रुपए, दुबई में कल होने वाले ऑक्शन में 333 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 केऑक्शन के लिए में 333 खिलाड़ियों का नाम लिस्ट में जोड़ा गया है लेकिन इसमें से अधिकतकम 77 खिलाड़ी ही खरीदे जाएगे

IPL 2024 Auction Dubai: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए मंगलवार को दुबई में ऑक्शन होगा. इसके लिए सभी फ्रेंचाइजी ने तैयारियां कर ली हैं. यह पहली बार है जब ऑक्शन का आयोजन भारत से बाहर हो रहा है. IPL 2024 के ऑक्शन के लिए 333 खिलाड़ियों के नाम लिस्ट में रखें गए हैं. लेकिन इनमें से 77 खिलाड़ी ही खरीदे जागे इन 77 खिलाड़ियों पर टीमें करोड़ों रुपए खर्च करेंगे. आईपीएल के इस मिनी ऑक्शन को दर्शक ऑनलाइन फ्री देख सकेंगे

IPL 2024 से पहले टीमों ने खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी की थी. लिहाजा ऑक्शन में कई बड़े नाम भी देखने को मिलेंगे. मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर लिया है. वे पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे. पांड्या को मुंबई का कप्तान भी बना दिया गया है. पांड्या को कप्तानी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मुंबई को काफी ट्रोल किया. रोहित शर्मा के फैंस इस फैसले से खुश नहीं हैं.

IPL 2024  के इस मिनी ऑक्शन में कुल 262.95 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगें. ये टीमों का टोटल बजट है. इन पैसों से 77 खिलाड़ियों को खरीदना है. इसमें 30 विदेशी खिलाड़ियों का होना जरूरी है. चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो उसके पास 31.4 करोड़ रुपए उपलब्ध हैं. चेन्नई के पास 6 खिलाड़ियों का स्लॉट उपलब्ध है. दिल्ली कैपिटल्स के पास 28.95 करोड़ रुपए हैं. दिल्ली को 9 खिलाड़ी खरीदने हैं. गुजरात टाइटंस के पास 38.15 करोड़ रुपए हैं. उसे 8 खिलाड़ी खरीदने हैं. कोलकाता के पास 32.7 करोड़ रुपए हैं. उसे 12 खिलाड़ी खरीदने हैं.

गौरतलब है कि फैंस IPL 2024 के ऑक्शन को ऑनलाइन फ्री देख सकेंगे. इसका जियो सिनेमा पर दिखाया जाएगा. इसके साथ ही टीवी के दर्शक स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे. IPL 2024 ऑक्शन का आयोजन दोपहर 1 बजे से होगा.

IPL 2024 नीलामी में किस टीम के पास कितना पैसा
टीम पैसे खर्चे(रुपये में) बकाया पर्स (रुपये में) उपलब्ध स्लॉट विदेशी स्लॉट
चेन्नई सुपरकिंग्स 68.6 करोड़ 31.4 करोड़ 6 3
दिल्ली कैपिटल्स 71.05 करोड़ 28.95 करोड़ 9 4
गुजरात टाइटंस 61.85 करोड़ 38.15 करोड़ 8 2
कोलकाता नाइट राइडर्स 67.3 करोड़ 32.7 करोड़ 12 4
लखनऊ सुपर जाएंट्स 86.85 करोड़ 13.15 करोड़ 6 2
मुंबई इंडियंस 82.25 करोड़ 17.75 करोड़ 8 4
पंजाब किंग्स 70.9 करोड़ 29.1 करोड़ 8 2
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 76.75 करोड़ 23.25 करोड़ 6 3
राजस्थान रॉयल्स 85.5 करोड़ 14.5 करोड़ 8 3
सनराइजर्स हैदराबाद 66 करोड़ 34 करोड़ 6 3
कुल 737.05 करोड़ 262.95 करोड़ 77 30

कैसे होगी नीलामी?
IPL 2024 में खिलाड़ियों को 19 अलग-अलग सेट में बांटा गया है। इसमें बल्लेबाज, तेज गेंदबाज, ऑलराउंडर, स्पिन गेंदबाज, कैप्ड और अनकैप्ड जैसे कई सेट हैं। हर सेट के आधार पर बोली लगेगी। पहले कैप्ड फिर अनकैप्ड खिलाड़ियों की नीलामी होगी। कुल 23 खिलाड़ियों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये हैं। इसमें मिचेल मार्श, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। 13 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है।

इस बार खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है?
IPL 2024 में भारत के सितारा खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव और आठ साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क पर इस बार सबसे बड़ी बोली लग सकती है। वहीं, न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र पर भी टीमें करोड़ों लुटा सकती हैं। रचिन का बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख है, लेकिन वनडे विश्व कप के प्रदर्शन को देखते हुए उन पर बड़ी बोली लगना तय है।

Leave a Comment