itemtype="https://schema.org/Blog" itemscope>

RCB vs GG, WPL 2024: आरसीबी ने गुजरात जाएंट्स को आठ विकेट से हराया!

ताजा खबर RCB vs GG, WPL 2024 हिंदी में

RCB vs GG, WPL 2024 :- नमस्कार, Taaza khabar में आपका स्वागत है। Women’s Premier League 2024  महिला प्रीमियर लीग के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात जाएंट्स को आठ विकेट से हरा दिया। मंगलवार (27 फरवरी) को दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 107 रन बनाए। आरसीबी ने 12.3 ओवर में दो विकेट पर 110 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

WPL 2024 RCB Team

RCB vs GG, WPL 2024 : आरसीबी की शानदार जीत

आरसीबी ने गुजरात जाएंट्स को आठ विकेट से हरा दिया। उसने सीजन में लगातार दूसरी जीत हासिल की। इससे पहले आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को हराया था। इस जीत के साथ ही आरसीबी के दो मैच में चार अंक हो गए हैं। वहीं, गुजरात को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। पिछले मुकाबले में उसे मुंबई इंडियंस ने हराया था।
RCB vs GG, WPL 2024 बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 107 रन बनाए। आरसीबी ने 12.3 ओवर में दो विकेट पर 110 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

आरसीबी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उन्होंने 27 गेंदों का सामना किया और 27 चौके लगाए। मंधाना की पारी में एक छक्का भी शामिल है। सब्बिनेनी मेघना 28 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। एलिस पैरी ने 14 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए। उन्होंने चार चौके जड़े। सोफी डिवाइन छह रन बनाकर आउट हुईं। एश्ले गार्डनर और तनुजा कंवर को एक-एक सफलता मिली।

WPL 2024 RCB Team

RCB vs GG, WPL 2024 इससे पहले गुजरात के लिए दयालन हेमलता ने सबसे ज्यादा नाबाद 31 रन बनाए। हरलीन देओल ने 22 और स्नेह राणा ने 12 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सकी। वेदा कृष्णमूर्ति नौ, कप्तान बेथ मूनी आठ, एश्ले गार्डनर सात, फीबी लिचफील्ड पांच और कैथरीन ब्राइरस तीन रन बनाकर आउट हुईं। तनुजा कंवर ने नाबाद चार रन बनाए। आरसीबी के लिए सोफी मोलिनेक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। रेणुका सिंह ठाकुर को दो सफलता मिली। जॉर्जिया वेयरहम ने एक विकेट लिया।

Leave a Comment