itemtype="https://schema.org/Blog" itemscope>

IND vs AUS Women: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे रोमांचक वनडे मैच में भारत को 3 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

IND vs AUS Women: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे रोमांचक वनडे मैच में भारत को 3 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

IND vs AUS Women 2nd ODI 2023 : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 258 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में 8 विकेट पर 255 रन ही बना पाई।

ताज़ा जानकारी

IND vs AUS Women 2nd ODI 2023 : भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 30 दिसंबर 2023 को खेला गया। यह मैच बड़ा ही रोमांचक रहा लेकिन अंत में टीम इंडिया मात्र  3 रन से हार गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। उसने पहला मैच 6 विकेट से जीता था। दोनों टीमों के बीच तीसरा और सीरीज का आखिरी मुकाबला 2 जनवरी 2024 को  खेला जाएगा।

IND vs AUS Women 2nd ODI 2023 : भारत को पहला झटका यास्तिका भाटिया के रूप में लगा। वह 26 गेंद पर 14 रन बनाकर LBW आउट हो गईं। उनके बाद स्मृति मंधाना 38 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हो गईं। एलाना किंग की गेंद पर मैक्ग्रा ने उनका कैच लिया। तीसरा झटका जेमिमा रोड्रिग्ज के रूप में लगा वह  55 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुईं। जॉर्जिया बेयरहैम की गेंद पर फीबी लिचफील्ड ने उनका कैच लिया। हरमनप्रीत कौर 10 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए। बेयरहैम की गेंद पर एलिसा हिली ने उनका कैच लिया। भारत के लिए रिचा घोष ने सबसे ज्यादा 96 रन 117 गेंद पर बनाए और वे मात्र 4 रन से शतक से चूक गई, रिचा घोष ने अपने पारी में शानदार 13 चौके लगाए, इसके अलावा दीप्ति शर्मा भी 24 रन बनाकर नाबाद रही लेकिन भारत को मैच जिताने में नाकामयाब रही।

IND vs AUS Women 2nd ODI 2023 : एलिस पैरी ने लगाया अर्धशतक
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका कप्तान एलिसा के रूप में लगा था। वह 24 गेंद में 13 रन बनाकर पूजा वस्त्राकर की गेंद पर बोल्ड हुईं। वहीं, एलिस पेरी को दीप्ति शर्मा ने श्रेयंका पाटिल के हाथों कैच कराया। पेरी 47 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुईं। बेथ मूनी के रूप में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा। वह 17 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुईं। मूनी को दीप्ति ने LBW कर दिया।

IND vs AUS Women 2nd ODI 2023 : लिचफील्ड ने खेली बेहतरीन पारी
ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से फीबी लिचफील्ड 98 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हुईं। श्रेयंका पाटिल की गेंद पर ऋचा घोष ने उनका कैच लिया। कंगारू टीम को पांचवां झटका एश्ले गार्डनर के रूप में लगा। वह छह गेंद पर दो रन बनाकर हो गईं। स्नेह राणा की गेंद पर अमनजोत कौर ने उनका कैच लिया। ताहिला मैक्ग्रा 32 गेंद पर 24 रन बनाकर दीप्ति शर्मा का शिकार बन गईं। जॉर्जिया वेयरहैम 22 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर स्मृति मंधाना को कैच थमा बैठीं। वहीं, एनाबेल सदरलैंड (23) का कैच दीप्ति ने अपनी गेंद पर लिया। एलाना किंग 28 और किम गर्थ 11 रन बनाकर नाबाद रहीं , इस मैच में भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

IND vs AUS Women 2nd ODI 2023 : आज के मैच की हीरो

आज के मैच की हीरो ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड रही ,  सदरलैंड ने 47 रन देकर 3 विकेट लिए और अपनी पारी में 23 बनाकर भी बड़ा योगदान दिया। एनाबेल सदरलैंड ने रिचा घोष 96 रन को आउट कर मैच भारत की झोली से छीन लिया, आज के मैच की मैन ऑफ द मैच प्लेयर रही

IND vs AUS Women 2nd ODI 2023 : दोनों टीमों में बदलाव
भारतीय टीम में स्मृति मंधाना की वापसी हुई है। वह अनफिट होने की वजह से पहले वनडे में नहीं खेली थीं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव  किया। तेज गेंदबाज मेगन शुट्ट की जगह किम गार्थ की वापसी हुई है। वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दो बदलाव किए हैं। शैफाली की जगह मंधाना की वापसी हुई, जबकि साइका इशाक की जगह ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल को टीम में जगह दी गई है।

IND vs AUS Women 2nd ODI 2023 : अगला मैच बचाने की चुनौती
दोनों  मैच गंवाने के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगला मैच बचाने की बड़ी चुनौती है। जो कि मंगलवार को  2 जनवरी 2024 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Leave a Comment