itemtype="https://schema.org/Blog" itemscope>

IND vs SA 1st Test 2023: क्रिकेट के लिहाज से आज का दिन भारत के लिए बहुत ही खराब रहा

IND vs SA 1st Test 2023: क्रिकेट के लिहाज से आज का दिन भारत के लिए बहुत ही खराब रहा आज भारत को पुरुष और महिला क्रिकेट मैच में बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा

खास जानकारी

IND vs SA 1st Test 2023:- दक्षिण अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच में भारत को  एक पारी और 32 रनो से बुरी तरह से हरा दिया है  दक्षिण अफ्रीका ने भारत को  एक पारी और 32 रनो से बुरी तरह से हरा दिया है   भारतीय टीम का इस मैच में प्रर्दशन बेहद ही खराब रहा टीम इंडिया मात्र 131 रनो पर ऑलआउट हो गई टीम इंडिया की तरफ से केवल विराट कोहली ने 76 रनो का बड़ा योगदान दिया इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी टिक कर नहीं खेला।

IND vs SA 1st Test 2023:- पहले टेस्ट मैच की  तक ताजा जानकारी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत सेंचुरियन में पारी और 32 रन से हार गया। गुरुवार (28 दिसंबर) को मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया दूसरी पारी  मात्र 131 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में शानदार 408 रन बनाए। अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली थी। जिसकी बदौलत से दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

IND vs SA 1st Test 2023: कोहली के आउट होते ही, भारत मैच हारा

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 32 रनो से बुरी तरह से से हार गई है। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम का पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया। अब तीन जनवरी से केपटाउन में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजर उस मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने पर होगी।

IND vs SA 1st Test 2023: भारत को 10वां झटका विराट कोहली के रूप में लगा। उन्होंने मार्को यानसेन की गेंद पर सामने की ओर शानदार शॉट लगाया, लेकिन कगिसो रबाडा ने दौड़ते हुए बेहतरीन कैच ले लिया। कोहली 82 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन कोहली के आउट होते ही भारत मैच हर गया।

भारत के दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके
भारत के लिए दूसरी पारी में कोहली ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। इसके आलावा शुभमन गिल ने 26 रन बनाए। इन दोनों के अलावा टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। श्रेयस अय्यर 6, यशस्वी जायसवाल 5, केएल राहुल 4, मोहम्मद सिराज 4 और शार्दुल ठाकुर 2 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन तो खाता भी नहीं खोल पाए। प्रसिद्ध कृष्णा खाता खोले बगैर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर ने 4, मार्को यानसेन ने 3 और कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए।

IND vs SA 1st Test 2023: इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की तरफ से  की तरफ से  डी. एल्गर ने शानदार 185 रन और ऍम. जॉनसन ने 84 रन बनाए जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 408 रनो का विशाल स्कोर बनाया था इसके बाद बाकि का काम दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजो ने पूरा कर दिया, भारत को पारी और 32 रनो से हरा कर एक शर्मनाक हार की तरफ धकेल दिया।

IND vs SA 1st Test 2023: इस जीत के हीरो दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज रहे जिन्होंने 34 ओवर में मात्र 131 के स्कोर पर टीम इंडिया को वापस पवेलियन में भेज दिया और अपनी टीम को 1 – 0 की अजय बढ़त बना ली  अब अगला टेस्ट मैच 2 जनवरी 2024 को केपटाउन में होगा।

Leave a Comment