itemtype="https://schema.org/Blog" itemscope>

IND vs SA Score Board: पहले दिन का खेल खत्म, भारत की हालत खराब, स्कोर 208/8 लोकेश राहुल अर्धशतक लगाकर नाबाद है

IND vs SA Score Board: पहले दिन का खेल खत्म, भारत की हालत खराब, स्कोर 208/8 लोकेश राहुल अर्धशतक लगाकर नाबाद है

खास जानकारी

IND vs SA 1st Test 2023:- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। फैसले को सही साबित करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने  भारत के 208 के स्कोर पर 8 विकेट चटका लिए है इस तरह पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 208/8 है। लोकेश राहुल 70 रन बनाकर नाबाद हैं। इस में मैच भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और दक्षिण अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर के साथ डेविड बेडिंघम ने डेब्यू किया।

IND vs SA Score:- पहले दिन का खेल खत्म होने तक ताजा जानकारी

सेंचुरियन में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 59 ओवर में आठ विकेट खोकर 208 रन बनाए हैं। लोकेश राहुल 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर मोहम्मद सिराज 0 रन पर उनका साथ दे रहे हैं। बारिश के कारण पहले दिन पूरा खेल नहीं हो सका। निर्धारित 90 ओवर में से 31 ओवर नहीं फेंके जा सके। इसकी भरपाई के लिए दूसरे दिन का खेल निर्धारित समय से 30 मिनट पहले शुरू होगा।

IND vs SA Score: पहले दिन का ताजा जानकारी
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत बहुत ही रही और कप्तान रोहित पांच रन बनाकर , रबाडा का पहला शिकार बने। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 17 रन और शुभमन गिल दो रन बनाकर चलते बने। 24 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल हालात में थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला।

इसके बाद विराट 38 और श्रेयस 31 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने आठ और शार्दुल ठाकुर ने शानदार 24 रन का योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, लोकेश राहुल एक छोर पर जमे हुए हैं। वह 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद सिराज दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं। दूसरे दिन राहुल की कोशिश तेजी से रन बनाकर टीम इंडिया का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाने की होगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कोशिश जल्दी से दो विकेट लेकर भारत को छोटे स्कोर पर रोकने की होगी।

पहले दिन का हीरो दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा रहे जिन्होंने 17 ओवर में 44 रन देकर 5 बहुमूल विकेट लिए इसके आलावा दक्षिण अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर दो और मार्को यानसेन एक विकेट ले चुके हैं।

IND vs SA Score: बारिश ने डाला खलल

पहले दिन का  मैच बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया है। खेल रोके जाने के समय भारत ने पहले दिन पहली पारी में आठ विकेट पर 208 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 70 रन बनाकर नाबाद हैं। मोहम्मद सिराज ने खाता नहीं खोला है। इसकी भरपाई के लिए दूसरे दिन का खेल निर्धारित समय से 30 मिनट पहले ही शुरू होगा।

Leave a Comment