itemtype="https://schema.org/Blog" itemscope>

MP Cabinet : मोहन यादव सरकार के 28 मंत्रियों ने ली शपथ

MP Cabinet : मोहन यादव सरकार के 28 मंत्रियों ने ली शपथ, वर्मा सबसे बुजुर्ग, बागरी सबसे युवा

खास जानकारी

सीएम मोहन यादव ने कहा कि MP Cabinet का गठन पीएम नरेंन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया गया है। उन्होंने कहा कि अब हमारी सरकार प्रदेश के बेहतरिन विकास के लिए काम करने जा रही है।

MP Cabinet Minister List 2023 News:  मप्र में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नई भाजपा सरकार बनने के 12 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से मंथन व अटकलों का दौर चल रहा था। नए मंत्रियों को आज सोमवार दिनांक 25 दिसंबर 2023 को शपथ दिलाई गई।

क्षेत्रीय संतुलन को भी ध्यान में रखा गया
MP Cabinet मध्य प्रदेश की नई कैबिनेट में मालवा-निमाड़ से सबसे अधिक 10 मंत्री हैं। इनमें मुख्यमंत्री मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी इसी इलाके से आते हैं। विंध्य से डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को मिलाकर तीन मंत्री हैं। मध्य भारत से छह, महाकौशल से पांच, ग्वालियर-चंबल से चार और बुदेलखंड से तीन मंत्री हैं। जातिवार देखें तो मोहन सरकार में एससी और एसटी के पांच-पांच, ओबीसी के 13 और सवर्ण समाज से आठ मंत्री हैं। इस प्रकार पुरे प्रदेश को बराबर समीकरण में रखा गया हैं।

उमा भारती ने दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नवगठित MP Cabinet मंत्रिमंडल को क्षेत्रीय और जातिगत तौर पर संतुलित बताया है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय और प्रदेश के नेतृत्व को शुभकामनाएं भी दी हैं।

क्रमवार मंत्रियों की शपथ

कैबिनेट मंत्री

  1. प्रहलाद सिंह पटेल
  2. कैलाश विजयवर्गीय
  3. तुलसी सिलावट
  4. उदय प्रताप सिंह
  5. विजय शाह
  6. राकेश सिंह
  7. प्रदुम्न सिंह तोमर
  8. एदल सिंह कसाना
  9. नारायण सिंह कुशवाहा
  10. संपतिया उईके
  11. करण सिंह वर्मा
  12. निर्मला भूरिया
  13. विश्वास सारंग
  14. गोविंद सिंह राजपूत
  15. इंदर सिंह परमार
  16. नागर सिंह चौहान
  17. चैतन्य कश्यप
  18. राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  1. कृष्णा गौर
  2. धर्मेंद्र लोधी
  3. दिलीप जायसवाल
  4. गौतम टेटवाल
  5. लखन पटेल
  6. नारायण पवार

राज्यमंत्री 

  1. राधा सिंह
  2. प्रतिमा बागरी
  3. दिलीप अहिरवार
  4. नरेन्द्र शिवाजी पटेल

MP Cabinet मंत्रिमंडल पर बोले शिवराज
मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल गठन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी बयान सामने आया है। शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि अटल जी की जयंती पर नई सरकार आकार ले रही है। मंत्रिमंडल में अनुभव की भट्टी में पके वरिष्ठ राजनेता और युवा नेता  शामिल किये गए हैं। मंत्रिमंडल लिस्ट में  पूरी तरह संतुलित और क्षेत्रिय आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है। पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन और सीएम मोहन यादव जी की अगुवाई में प्रदेश को सुशासन देगी नई सरकार। प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी सरकार। मुझे पूर्ण विश्वास है कि, संकल्प पत्र के वचनों को पूरा करेगी नई भाजपा  सरकार। सभी मंत्री मित्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। नया मंत्री मंडल पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा का नया इतिहास बनाएगा।

Leave a Comment